महफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँँ न हो

आँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो

नश्शे का एहतिमाम से रिश्ता नहीं कोई
पैग़ाम उस का आए ज़बानी ही क्यूँ न हो

ऐसे ये ग़म की रात गुज़रना मुहाल है
कुछ भी सुना मुझे वो कहानी ही क्यूँ न हो

कोई भी साथ देता नहीं उम्र-भर यहाँ
कुछ दिन रहेगी साथ जवानी ही क्यूँ न हो

इस तिश्नगी की क़ैद से जैसे भी हो निकाल
पीने को कुछ भी चाहिए पानी ही क्यूँ न हो

— Munawwar Rana

More by Munawwar Rana

Other ghazal from the same pen

See all from Munawwar Rana →

Romantic Shayari Collection

Shers of romantic shayari collection.

All Romantic Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling