हिन्दी
0
हिन्दी
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Leaderboard
Login
0
Home
Explore
Submit
Library
Profile
Top 20
I Miss You Shayari
तुम को हिचकी लेने से भी दिक़्क़त थी
मैं ने तुम को याद ही करना छोड़ दिया
Mehshar Afridi
20
Gift
Download Image
47 Likes
मैं कुछ बता नहीं सकता वो मेरी क्या थी 'अली'
कि उस को देख के बस अपनी याद आती थी
Ali Zaryoun
19
Gift
Download Image
55 Likes
इस ज़िन्दगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब
इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम
Ahmad Faraz
18
Gift
Download Image
41 Likes
कब तुम्हें इश्क़ पे मजबूर किया है हम ने
हम तो बस याद दिलाते हैं चले जाते हैं
Abbas Tabish
17
Gift
Download Image
42 Likes
रातें किसी याद में कटती हैं और दिन दफ़्तर खा जाता है
दिल जीने पर माएल होता है तो मौत का डर खा जाता है
सच पूछो तो 'तहज़ीब हाफ़ी' मैं ऐसे दोस्त से आज़िज़ हूँ
मिलता है तो बात नहीं करता और फोन पे सर खा जाता है
Read Full
Tehzeeb Hafi
16
Gift
Download Image
306 Likes
तुम्हारी याद में जीने की आरज़ू है अभी
कुछ अपना हाल सँभालूँ अगर इजाज़त हो
Jaun Elia
15
Gift
Download Image
62 Likes
हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता है
वो हर इक बात पर कहना कि यूँ होता तो क्या होता
Mirza Ghalib
14
Gift
Download Image
149 Likes
भूलना चाहा अगर उस को कभी
और भी वो याद आया देर तक
Nawaz Deobandi
13
Gift
Download Image
31 Likes
एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें
और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं
Firaq Gorakhpuri
12
Gift
Download Image
43 Likes
वो तड़प जाए इशारा कोई ऐसा देना
उस को ख़त लिखना तो मेरा भी हवाला देना
Azhar Inayati
11
Gift
Download Image
23 Likes
चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है
हम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है
Hasrat Mohani
10
Gift
Download Image
69 Likes
नहीं आती तो याद उन की महीनों तक नहीं आती
मगर जब याद आते हैं तो अक्सर याद आते हैं
Hasrat Mohani
9
Gift
Download Image
33 Likes
न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़गार मुझे
वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे
Asad Bhopali
8
Gift
Download Image
19 Likes
रात यूँ दिल में तिरी खोई हुई याद आई
जैसे वीराने में चुपके से बहार आ जाए
Faiz Ahmad Faiz
7
Gift
Download Image
33 Likes
याद आओ मुझे लिल्लाह न तुम याद करो
मेरी और अपनी जवानी को न बर्बाद करो
Akhtar Shirani
6
Gift
Download Image
30 Likes
मुद्दतें हो गईं बिछड़े हुए तुम से लेकिन
आज तक दिल से मिरे याद तुम्हारी न गई
Akhtar Shirani
5
Gift
Download Image
28 Likes
सहज याद आ गया वो लाल होली-बाज़ जूँ दिल में
गुलाली हो गया तन पर मिरे ख़िर्क़ा जो उजला था
Wali Uzlat
4
Gift
Download Image
23 Likes
आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया
आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैं ने
Taruna Mishra
3
Gift
Download Image
40 Likes
इस रास्ते में जब कोई साया न पाएगा
ये आख़िरी दरख़्त बहुत याद आएगा
Azhar Inayati
2
Gift
Download Image
28 Likes
दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से
कमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से
Jaleel 'Aali'
1
Gift
Download Image
30 Likes
Yaad Shayari
Intezaar Shayari
Tanhai Shayari
Mohabbat Shayari Collection