क़त्ल छुपते थे कभी संग की दीवार के बीच

अब तो खुलने लगे मक़्तल भरे बाज़ार के बीच

अपनी पोशाक के छिन जाने पे अफ़सोस न कर
सर सलामत नहीं रहते यहाँ दस्तार के बीच

सुर्ख़ियाँ अम्न की तल्क़ीन में मसरूफ़ रहीं
हर्फ़ बारूद उगलते रहे अख़बार के बीच

काश इस ख़्वाब की ता'बीर की मोहलत न मिले
शो'ले उगते नज़र आए मुझे गुलज़ार के बीच

ढलते सूरज की तमाज़त ने बिखर कर देखा
सर-कशीदा मिरा साया सफ़-ए-अशजार के बीच

रिज़्क़ मल्बूस मकाँ साँस मरज़ क़र्ज़ दवा
मुनक़सिम हो गया इंसाँ इन्ही अफ़्कार के बीच

देखे जाते न थे आँसू मिरे जिस से 'मोहसिन'
आज हँसते हुए देखा उसे अग़्यार के बीच

— Mohsin Naqvi

More by Mohsin Naqvi

Other ghazal from the same pen

See all from Mohsin Naqvi →

Akhbaar Shayari

Shers of akhbaar.

All Akhbaar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling