ज़िंदगी काविश-ए-बातिल है मेरा साथ न छोड़

तू ही इक उम्र का हासिल है मेरा साथ न छोड़

लोग मिलते हैं सर-ए-राह गुज़र जाते हैं
तू ही इक हम-सफ़र-ए-दिल है मेरा साथ न छोड़

तू ने सोचा है मुझे तू ने सँवारा है मुझे
तू मेरा ज़ेहन मिरा दिल है मेरा साथ न छोड़

तू न होगा तो कहाँ जा के जलूँगा शब भर
तुझ से ही गर्मी-ए-महफ़िल है मेरा साथ न छोड़

मैं कि बिफरे हुए तूफ़ाँ में हूँ लहरों लहरों
तू कि आसूदा-ए-साहिल है मेरा साथ न छोड़

इस रिफ़ाक़त को सिपर अपनी बना लें जी लें
शहर का शहर ही क़ातिल है मेरा साथ न छोड़

एक मैं ने ही उगाए नहीं ख़्वाबों के गुलाब
तू भी इस जुर्म में शामिल है मेरा साथ न छोड़

अब किसी राह पे जलते नहीं चाहत के चराग़
तू मिरी आख़िरी मंज़िल है मेरा साथ न छोड़

— Mazhar Imam

More by Mazhar Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Mazhar Imam →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling