न ग़ैर ही मुझे समझो न दोस्त ही समझो

मिरे लिए ये बहुत है कि आदमी समझो

मैं रह रहा हूँ ज़माने में साए की सूरत
जहाँ भी जाओ मुझे अपने साथ ही समझो

हर एक बात ज़बाँ से कही नहीं जाती
जो चुपके बैठे हैं कुछ उन की बात भी समझो

गुज़र तो सकती हैं रातें जला जला के चराग़
मगर ये क्या कि अंधेरे को रौशनी समझो

वो शे'र कहने लगे हो तुम अब तो ऐ 'महशर'
न कोई और ही समझे न आप ही समझो

— Mahshar Inayati

More by Mahshar Inayati

Other ghazal from the same pen

See all from Mahshar Inayati →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling