यार ने इस दिल-ए-नाचीज़ को बेहतर जाना

दाग़ को फूल तो क़तरे को समुंदर जाना

कट गए देखते ही हम तो तिरी चश्म-ए-ग़ज़ब
जुम्बिश-ए-अबरू-ए-ख़मदार को ख़ंजर जाना

सच है यकसाँ है अदम और वजूद-ए-दुनिया
ऐसे होने को न होने के बराबर जाना

आँख हम बादा-कशों से न मिला ऐ जमशेद
अपने चुल्लू को तिरे जाम से बढ़ कर जाना

कब ज़माने में है मोहताज-ए-मकाँ ख़ाना-ख़राब
हो गई दिल में किसी के जो जगह घर जाना

समझे 'जौहर' को बुरा उस की शिकायत क्या है
वही अच्छा है जिसे आप ने बेहतर जाना

— Lala Madhav Ram Jauhar

More by Lala Madhav Ram Jauhar

Other ghazal from the same pen

See all from Lala Madhav Ram Jauhar →

Maikashi Shayari

Shers of maikashi.

All Maikashi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling