जब छुआ साथ तुलसी चौरा

आँखों में साँसों को खींचे
तुम से जो वा'दा किया कभी
पड़िया जी के पीपल नीचे
तुम ने चाहा था ख़ुश रहना
ख़ुद ख़ुशी सदा मुझ से सीखे

दुनिया भर के संकल्प सतत
पूरे होते मुझ में दीखे
ख़ुद से अनुबंध किया है अब
मन को निर्बंध किया है अब
गत-विगत मुक्त हो सकने का
सम्पूर्ण प्रबन्ध किया है अब

इस नए साल के पहले दिन
तुम से बाहर सोचा तो है
मन-प्राण सुमरनी छोड़ेंगे
सुनते तो हैं होता तो है
काफ़ी है।

— Kumar Vishwas

More by Kumar Vishwas

Other nazm from the same pen

See all from Kumar Vishwas →

Rahbar Shayari

Shers of rahbar.

All Rahbar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling