ये पल भर का मज़ा महंगा पड़ेगा

तुम्हें सस्ता नशा महंगा पड़ेगा

किसी को छोड़ कर तो जा रहे हो
किसी का छोड़ना महंगा पड़ेगा

मोहब्बत में हमेशा दिल की सुनना
दिमाग़ी फ़ैसला मंहगा पड़ेगा

जो तुम को मुझ तलक ले कर न आए
तुम्हें वो रास्ता महंगा पड़ेगा

तुम इक दिन देख लेना वस्ल में भी
दिलों का फ़ासला महंगा पड़ेगा

तेरी फ़ितरत ही ले डूबेगी तुझ को
तुझे ए बे-वफ़ा महंगा पड़ेगा

— Kumar Vikas

More by Kumar Vikas

Other ghazal from the same pen

See all from Kumar Vikas →

Faasla Shayari

Shers of faasla.

All Faasla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling