जिस ने इक बार पी नहीं होगी

ज़िंदगी उस ने जी नहीं होगी

दिल जो देना तो सोच कर देना
इश्क़ में वापसी नहीं होगी

जिस की क़ीमत लगाई जाती है
चीज़ वो क़ीमती नहीं होगी

तुम से रिश्ता है बस मोहब्बत का
दोस्ती वोस्ती नहीं होगी

आओ अच्छी सी नौकरी कर लें
भूख में शा'इरी नहीं होगी

— Kumar Vikas

More by Kumar Vikas

Other ghazal from the same pen

See all from Kumar Vikas →

Rishta Shayari Collection

Shers of rishta shayari collection.

All Rishta Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling