ये लड़की कब से मेरी बाहों में रो रही है

अच्छा तो लग रहा है पर देर हो रही है

ये जानती है मुझ को इक तोहफ़ा चाहिए था
सो आँसुओं से मेरी कॉलर भिगो रही है

वो साथ रहने का वा'दा यूँ निभा रही है
इस शर्ट में दुपट्टा अपना पिरो रही है

अब सारे काम तो मुझ को टालने ही होंगे
अब ये सुकूँ से मेरी बाहों में सो रही है

— Kinshu Sinha

More by Kinshu Sinha

Other ghazal from the same pen

See all from Kinshu Sinha →

Peace Shayari

Shers of peace.

All Peace Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling