तशरीफ़ शब-ए-वा'दा जो वो लाए हुए हैं

सर ख़म है नज़र नीची है शरमाए हुए हैं

रुख़ पर जो सियह-ज़ुल्फ़ को को बिखराए हुए हैं
वो चौदहवीं के चाँद हैं गहनाए हुए हैं

फूलों से सिवा है बदन-ए-पाक में ख़ुशबू
कब इत्र लगाने से वो इतराए हुए हैं

हम्माम में जाने के लिए क्या कहिए कोई
वो तो अरक़-ए-शर्म में नहलाए हुए हैं

— Kalb-E-Hussain Nadir

More by Kalb-E-Hussain Nadir

Other ghazal from the same pen

See all from Kalb-E-Hussain Nadir →

Phool Shayari

Shers of phool.

All Phool Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling