दिल मुझे कुफ़्र आश्ना न करे

बंदा बुत का हूँ मैं ख़ुदा न करे

काटती है पतंग ग़ैरों की
हम से तक्कल तिरे उड़ा न करे

सुल्ह मंज़ूर है अगर तुम को
आँख अग़्यार से लड़ा न करे

क्यूँ न आँचल दुपट्टे का लटके
हो परी-ज़ाद पर लगा न करे

है वो बुत अब तो महव-ए-यकताई
डर ख़ुदा का न हो तो क्या न करे

पढ़े 'नादिर' जो शेर-ए-तर्ज़-ए-जदीद
सुन के क्यूँ ख़ल्क़ वाह-वा न करे

— Kalb-E-Hussain Nadir

More by Kalb-E-Hussain Nadir

Other ghazal from the same pen

See all from Kalb-E-Hussain Nadir →

Patang Shayari

Shers of patang.

All Patang Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling