ऐ बुत हैं हुस्न में तिरी मशहूर पिंडलियाँ

ऐसी कहाँ से लाए परी हूर पिंडलियाँ

मुमकिन नहीं कि यूँ तो किसी की नज़र पड़े
खुल जाएँ नींद में तो हैं मा'ज़ूर पिंडलियाँ

बेदारियों में आईं नज़र ये तो है मुहाल
मख़्फ़ी हैं वक़्त-ए-ख़्वाब ब-दस्तूर पिंडलियाँ

ताबाँ मिसाल-ए-शम्अ हैं फ़ानूस-ए-नूर से
हर-चंद पाइचों में हैं मस्तूर पिंडलियाँ

ऐ 'नादिर' उन के हुस्न की ता'रीफ़ क्या लिखूँ
शम-ए-लगन से बढ़ के हैं पुर-नूर पिंडलियाँ

— Kalb-E-Hussain Nadir

More by Kalb-E-Hussain Nadir

Other ghazal from the same pen

See all from Kalb-E-Hussain Nadir →

Taareef Shayari Collection

Shers of taareef shayari collection.

All Taareef Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling