जब हमें मस्जिद जाना पड़ा है

राह में इक मय-ख़ाना पड़ा है

जाइए अब क्यूँ जानिब-ए-सहरा
शहर तो ख़ुद वीराना पड़ा है

हम न पिएँगे भीक की साक़ी
ले ये तिरा पैमाना पड़ा है

हर्ज न हो तो देखते चलिए
राह में इक दीवाना पड़ा है

ख़त्म हुई सब रात की महफ़िल
एक पर-ए-परवाना पड़ा है

— Kaif Bhopali

More by Kaif Bhopali

Other ghazal from the same pen

See all from Kaif Bhopali →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling