मौला किसी को ऐसा मुक़द्दर न दीजियो

दिलबर नहीं तो फिर कोई दीगर न दीजियो

अपने सवाल सहल न लगने लगें उसे
आते भी हों जवाब तो फ़र-फ़र न दीजियो

चादर वो दीजियो उसे जिस पर शिकन न आए
जिस पर शिकन न आए वो बिस्तर न दीजियो

आए न कार-ए-शुक्र-गुज़ारी पे कोई हर्फ़
जब दीजियो तो ज़र्फ़ से बढ़ कर न दीजियो

बिखराओ कुछ नहीं भी सिमटते मिरे अज़ीज़
अपने किसी ख़याल को पैकर न दीजियो

तफ़रीक़ रहने दीजियो तारीफ़-ओ-तंज़ में
अब के शराब ज़हर मिला कर न दीजियो

या दिल से तर्क कीजियो दस्तार का ख़याल
या उस मुआ'मले में कभी सर न दीजियो

कहियो कि तू ने ख़ूब बनाई है काएनात
लेकिन उसे लिखाई के नंबर न दीजियो

मेआ'र से सिवा यहाँ रफ़्तार चाहिए
'जव्वाद' उस को आख़िरी ओवर न दीजियो

— Jawwad Sheikh

More by Jawwad Sheikh

Other ghazal from the same pen

See all from Jawwad Sheikh →

Sharaab Shayari Collection

Shers of sharaab shayari collection.

All Sharaab Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling