कोई दम भी मैं कब अंदर रहा हूँ

लिए हैं साँस और बाहर रहा हूँ

धुएँ में साँस हैं साँसों में पल हैं
मैं रौशन-दान तक बस मर रहा हूँ

फ़ना हर दम मुझे गिनती रही है
मैं इक दम का था और दिन भर रहा हूँ

ज़रा इक साँस रोका तो लगा यूँ
कि इतनी देर अपने घर रहा हूँ

ब-जुज़ अपने मुयस्सर है मुझे क्या
सो ख़ुद से अपनी जेबें भर रहा हूँ

हमेशा ज़ख़्म पहुँचे हैं मुझी को
हमेशा मैं पस-ए-लश्कर रहा हूँ

लिटा दे नींद के बिस्तर पे ऐ रात
मैं दिन भर अपनी पलकों पर रहा हूँ

— Jaun Elia

More by Jaun Elia

Other ghazal from the same pen

See all from Jaun Elia →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling