न ठेरी जब कोई तस्कीन-ए-दिल की शक्ल यारों में

तो आ निकले तड़प कर हम तुम्हारे बे-क़रारों में

किसी के इश्क़ में दर्द-ए-जिगर से दिल ये कहता है
इधर भी आ निकलना हम भी हैं उम्मीदवारों में

वो मातम बज़्म-ए-शादी है तुम्हारी जिस में शिरकत हो
वो मरना ज़िंदगी है तुम जहाँ हो सोगवारों में

तअ'ल्ली से ये नफ़रत है कि बा'द-ए-मर्ग ख़ाक अपनी
अगर उठती भी है जा बैठती है ख़ाकसारों में

हमारे दिल ने हम से बे-वफ़ाई कर के क्या पाया
वहाँ भी जा के ठहराया गया बे-ए'तिबारों में

वो खींचूँगा 'जलाल' आहें कि उस की ख़ाक उड़ा देंगी
फ़लक ने पीस डाला है समझ कर ख़ाकसारों में

— Jalal Lakhnavi

More by Jalal Lakhnavi

Other ghazal from the same pen

See all from Jalal Lakhnavi →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling