आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

नाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

मेरा निशाँ मिटा तो मिटा पर ये रश्क है
विर्द-ए-ज़बान-ख़ल्क़ तिरा नाम हो गया

दिल चाक चाक नग़्मा-ए-नाक़ूस ने किया
सब पारा पारा जामा-ए-एहराम हो गया

अब और ढूँडिए कोई जौलाँ-गह-ए-जुनूँ
सहरा ब-क़द्र-वुसअत-यक-गाम हो गया।

अब हर्फ़-ए-ना-सज़ा में भी उन को दरेग़ है
क्यूँ मुझ को जौक़-ए-लज्ज़त-दुश्राम हो गया।

— Ismail Merathi

More by Ismail Merathi

Other ghazal from the same pen

See all from Ismail Merathi →

Udas Shayari

Shers of udas.

All Udas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling