वो न होगा तो क्या कमी होगी

बस अधूरी सी ज़िंदगी होगी

ग़म ही चाँदी है ग़म ही सोना है
ग़म न होगा तो क्या ख़ुशी होगी

उस को सोचू उसी को चाहूँ मैं
मुझ से ऐसी न बंदगी होगी

बात होंठों पे झम गई उन के
चुप ये टूटे तो अनकही होगी

डूब जाएगी शोर में दुनिया
लफ़्ज़ होंगे न ख़ामुशी होगी

— Iftikhar Imam Siddiqi

More by Iftikhar Imam Siddiqi

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Imam Siddiqi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling