इन्हीं में जीते इन्हीं बस्तियों में मर रहते

ये चाहते थे मगर किस के नाम पर रहते

पयम्बरों से ज़मीनें वफ़ा नहीं करतीं
हम ऐसे कौन ख़ुदा थे कि अपने घर रहते

परिंदे जाते न जाते पलट के घर अपने
पर अपने हम-शजरों से तो बा-ख़बर रहते

बस एक ख़ाक का एहसान है कि ख़ैर से हैं
वगर्ना सूरत-ए-ख़ाशाक दर-ब-दर रहते

मिरे करीम जो तेरी रज़ा मगर इस बार
बरस गुज़र गए शाख़ों को बे-समर रहते

— Iftikhar Arif

More by Iftikhar Arif

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Arif →

Ijazat Shayari

Shers of ijazat.

All Ijazat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling