तिरी गली से गुज़रने को सर झुकाए हुए

फ़क़ीर हुजरा-ए-हफ़्त-आसमाँ उठाए हुए

कोई दरख़्त सराए कि जिस में जा बैठें
परिंदे अपनी परेशानियाँ भुलाए हुए

मिरे सवाल वही टूट-फूट की ज़द में
जवाब उन के वही हैं बने-बनाए हुए

हमें जो देखते थे जिन को देखते थे हम
वो ख़्वाब ख़ाक हुए और वो लोग साए हुए

शिकारियों से मिरे एहतिजाज में 'बाबर'
दरख़्त आज भी शामिल थे हाथ उठाए हुए

— Idris Babar

More by Idris Babar

Other ghazal from the same pen

See all from Idris Babar →

Shajar Shayari

Shers of shajar.

All Shajar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling