देख न इस तरह गुज़ार अर्सा-ए-चश्म से मुझे

फ़ुर्सत-ए-दीद हो न हो मोहलत-ए-ख़्वाब दे मुझे

बस-कि गुज़िश्तनी है वक़्त बस-कि शिकस्तनी है दिल
ख़्वाब कोई दिखा कि जो याद न आ सके मुझे

ख़ाम ही रख के पुख़्तगी शक्ल है इक शिकस्त की
आतिश-ए-वस्ल की जगह ख़ाक-ए-फ़िराक़ दे मुझे

हाँ ऐ गुबार-ए-आश्ना मैं भी था हम-सफ़र तिरा
पी गईं मंज़िलें तुझे खा गए रास्ते मुझे

देर से रो नहीं सका दूर हूँ सो नहीं सका
ग़म जो रुला सके मुझे सम जो सुला सके मुझे

— Idris Babar

More by Idris Babar

Other ghazal from the same pen

See all from Idris Babar →

Raasta Shayari

Shers of raasta.

All Raasta Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling