ये तकल्लुफ़ ये मुदारात समझ में आए

हो जुदाई तो मुलाक़ात समझ में आए

रूह की प्यास फुवारों से कहीं बुझती है
टूट के बरसे तो बरसात समझ में आए

जागते लब मिरे और उस की झपकती आँखें
नींद आए तो कहाँ बात समझ में आए

ली थी मौहूम तहफ़्फ़ुज़ के घरौंदे में पनाह
रेत जब बिखरी तो हालात समझ में आए

उँगलियाँ जिस्म के सब ऐब-ओ-हुनर जानती हैं
लम्स जागे तो इक इक बात समझ में आए

सैकड़ों हाथ मिरे क़त्ल में ठहरे हैं शरीक
एक दो हों तो कोई बात समझ में आए

कभी उतरा ही नहीं उस के तकल्लुफ़ का लिबास
हो बरहना तो मुलाक़ात समझ में आए

कोई आसाँ नहीं जल जल के सहर कर लेना
शम्अ'' बन जाओ तो फिर रात समझ में आए

तुम किसी रेत के टीले पे खड़े हो 'इबरत'
उट्ठे तूफ़ाँ तो फिर औक़ात समझ में आए

— Ibrat Machlishahri

More by Ibrat Machlishahri

Other ghazal from the same pen

See all from Ibrat Machlishahri →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling