मुझे ये फख्र है तुम को ख़याल रहता है

तुम्हारे ज़ेहन में कोई हिलाल रहता है

अभी लगी ही नहीं शोहरतों की गर्म हवा
अभी से ख़ून में इतना उबाल रहता है

हज़ार कोशिशें कर के तुम इस को जोड़ो मगर
जो टूट जाता है उस दिल में बाल रहता है

फ़क़त मुझे ही नहीं ग़म जुदाई का उस की
उसे भी मुझ से बिछड़ कर मलाल रहता है

ये सब हमारी मोहब्बत का एक सदक़ा है
जो उस पे आज भी हुस्नो जमाल रहता है

— Hilal Badayuni

More by Hilal Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Hilal Badayuni →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling