लुत्फ़ की उन से इल्तिजा न करें

हम ने ऐसा कभी किया न करें

मिल रहेगा जो उन से मिलना है
लब को शर्मिंदा-ए-दुआ न करें

सब्र मुश्किल है आरज़ू बेकार
क्या करें आशिक़ी में क्या न करें

मस्लक-ए-इश्क़ में है फ़िक्र हराम
दिल को तदबीर-आश्ना न करें

भूल ही जाएँ हम को ये तो न हो
लोग मेरे लिए दुआ न करें

मर्ज़ी-ए-यार के ख़िलाफ़ न हो
कौन कहता है वो जफ़ा न करें

शौक़ उन का सो मिट चुका 'हसरत'
क्या करें हम अगर वफ़ा न करें

— Hasrat Mohani

More by Hasrat Mohani

Other ghazal from the same pen

See all from Hasrat Mohani →

Hasrat Shayari

Shers of hasrat.

All Hasrat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling