हमें वक़्फ़-ए-ग़म सर-ब-सर देख लेते

वो तुम कुछ न करते मगर देख लेते

न करते कभी ख़्वाहिश-ए-सैर-ए-जन्नत
जो वाइज़ तिरा रहगुज़र देख लेते

रसाई कहाँ बज़्म-ए-दुश्मन में अपनी
कि हम भी उन्हें इक नज़र देख लेते

तमन्ना को फिर कुछ शिकायत न रहती
जो तुम भूल कर भी इधर देख लेते

न रहती ख़बर दीन ओ दुनिया की 'हसरत'
जो सोते उन्हें बे-ख़बर देख लेते

— Hasrat Mohani

More by Hasrat Mohani

Other ghazal from the same pen

See all from Hasrat Mohani →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling