शो'ला ही सही आग लगाने के लिए आ

फिर नूर के मंज़र को दिखाने के लिए आ

ये किस ने कहा है मिरी तक़दीर बना दे
आ अपने ही हाथों से मिटाने के लिए आ

ऐ दोस्त मुझे गर्दिश-ए-हालात ने घेरा
तू ज़ुल्फ़ की कमली में छुपाने के लिए आ

दीवार है दुनिया इसे राहों से हटा दे
हर रस्म-ए-मोहब्बत को मिटाने के लिए आ

मतलब तिरी आमद से है दरमाँ से नहीं है
'हसरत' की क़सम दिल ही दुखाने के लिए आ

— Hasrat Jaipuri

More by Hasrat Jaipuri

Other ghazal from the same pen

See all from Hasrat Jaipuri →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling