आँखों ने हाल कह दिया होंट न फिर हिला सके

दिल में हज़ार ज़ख़्म थे जो न उन्हें दिखा सके

घर में जो इक चराग़ था तुम ने उसे बुझा दिया
कोई कभी चराग़ हम घर में न फिर जला सके

शिकवा नहीं है अर्ज़ है मुमकिन अगर हो आप से
दीजे मुझ को ग़म ज़रूर दिल जो मिरा उठा सके

वक़्त क़रीब आ गया हाल अजीब हो गया
ऐसे में तेरा नाम हम फिर भी न लब पे ला सके

उस ने भुला के आप को नज़रों से भी गिरा दिया
'नासिर'-ए-ख़स्ता-हाल फिर क्यूँ न उसे भुला सके

— Hakeem Nasir

More by Hakeem Nasir

Other ghazal from the same pen

See all from Hakeem Nasir →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling