कौन कहता है कि महरूमी का शिकवा न करो

हाँ मगर साक़ी-ए-मय-ख़ाना को रुस्वा न करो

ज़िक्र छिड़ जाए अगर क़ौम की बद-बख़्ती का
रहनुमाओं की तरफ़ कोई इशारा न करो

ज़ेहन संजीदा मसाइल से हटाने के लिए
रोज़ ये शैख़ ओ बरहमन का तमाशा न करो

एक भी लफ़्ज़ हटाने की नहीं गुंजाइश
मेरे पैग़ाम-ए-मोहब्बत का ख़ुलासा न करो

ये तअल्लुक़ की ख़राशें भी मज़ा देती हैं
रूठ जाए कोई तुम से तो मनाया न करो

आज भी मैं नहीं इंसाँ से मायूस कि जब
लोग कहते हैं ख़ुदा पर भी भरोसा न करो

— Hafeez Merathi

More by Hafeez Merathi

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Merathi →

Shikwa Shayari

Shers of shikwa.

All Shikwa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling