इन तल्ख़ आँसुओं को न यूँँ मुँह बना के पी

ये मय है ख़ुद-कशीद इसे मुस्कुरा के पी

उतरेंगे किस के हल्क़ से ये दिल-ख़राश घूँट
किस को पयाम दूँ कि मिरे साथ आ के पी

मशरू-ए-बजम ही तल्ख़ी-ए-ग़म का इलाज है
शीरीनी-ए-कलाम ज़रा सी मिला के पी

वाइज़ की अब न मान अगर जान है अज़ीज़
इस दौर में ये चीज़ ब-तौर इक दवा के पी

भर ले पियाला ख़ुम-कदा-ए-ज़ीस्त से 'हफ़ीज़'
ख़ून-ए-जिगर है सामने चल कर ख़ुदा के पी

— Hafeez Jalandhari

More by Hafeez Jalandhari

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Jalandhari →

Sharaab Shayari Collection

Shers of sharaab shayari collection.

All Sharaab Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling