देना पड़े कुछ ही हर्जाना सच ही लिखते जाना

मत घबराना मत डर जाना सच ही लिखते जाना

बातिल की मुंह-ज़ोर हवा से जो न कभी बुझ पाएँ
वो शमएँ रौशन कर जाना सच ही लिखते जाना

पल दो पल के ऐश की ख़ातिर क्या देना क्या झुकना
आख़िर सब को है मर जाना सच ही लिखते जाना

लौह-ए-जहाँ पर नाम तुम्हारा लिखा रहेगा यूँ ही
'जालिब' सच का दम भर जाना सच ही लिखते जाना

— Habib Jalib

More by Habib Jalib

Other ghazal from the same pen

See all from Habib Jalib →

Pollution Shayari

Shers of pollution.

All Pollution Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling