जज़्बा-ए-शौक़ ने यूँँ दाद-ए-वफ़ा पाई है

खिंच के मंज़िल मिरे क़दमों में चली आई है

आज तक मिट न सकी माथे से सज्दों की ख़लिश
एक मुद्दत से तिरे दर पे जबीं-साई है

आइना तोड़ के हाथों में लिए बैठे हैं
इबरत-अंगेज़ ये अंजाम-ए-ख़ुद-आराई है

आप आएँ न सही मुझ को बुलाएँ न सही
आप की याद रफ़ीक़-ए-शब-ए-तन्हाई है

मेहरबाँ वो हैं तो अग़्यार परेशाँ क्यूँ हैं
मेरी और उन की तो बरसों की शनासाई है

कोई नग़्मा कोई संगीत कोई गीत नहीं
ज़िंदगी दर्द में डूबी हुई शहनाई है

जिन को इनकार था अब वो भी तो कहते हैं 'हबाब'
तेरे अश'आर में गहराई है गीराई है

— Habab Hashmi

More by Habab Hashmi

Other ghazal from the same pen

See all from Habab Hashmi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling