Gulzar
Gulzar
Ghazal

बे-सबब मुस्कुरा रहा है चाँद

कोई साज़िश छुपा रहा है चाँद

जाने किस की गली से निकला है
झेंपा झेंपा सा आ रहा है चाँद

कितना ग़ाज़ा लगाया है मुँह पर
धूल ही धूल उड़ा रहा है चाँद

कैसा बैठा है छुप के पत्तों में
बाग़बाँ को सता रहा है चाँद

सीधा-सादा उफ़ुक़ से निकला था
सर पे अब चढ़ता जा रहा है चाँद

छू के देखा तो गर्म था माथा
धूप में खेलता रहा है चाँद

— Gulzar

More by Gulzar

Other ghazal from the same pen

See all from Gulzar →

Dhoop Shayari

Shers of dhoop.

All Dhoop Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling