गगन बजाने लगा जल-तरंग फिर यारो

कि भीगे हम भी ज़रा संग संग फिर यारो

किसे पता है कि कब तक रहेगा ये मौसम
रखा है बाँध के क्यूँ मन को रंग फिर यारो

घुमड़ घुमड़ के जो बादल घिरा अटारी पर
विहंग बन के उड़ी इक उमंग फिर यारो

कहीं पे कजली कहीं तान उट्ठी बिरहाकी
हृदय में झांक गया इक अनंग फिर यारो

पिया की बांह में सिमटी है इस तरह गोरी
सभंग श्लेष हुआ है अभंग फिर यारो

जो रंग गीत का 'बलबीर'-जी के साथ गाया
न हम ने देखा कहीं वैसा रंग फिर यारो

— Gopaldas Neeraj

More by Gopaldas Neeraj

Other ghazal from the same pen

See all from Gopaldas Neeraj →

Mausam Shayari

Shers of mausam.

All Mausam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling