रात उस के सामने मेरे सिवा भी मैं ही था

सब से पहले मैं गया था दूसरा भी मैं ही था

मैं मुख़ालिफ़ सम्त में चलता रहा हूँ उम्र भर
और जो उस तक गया वो रास्ता भी मैं ही था

सब से कट कर रह गया ख़ुद मैं सिमट कर रह गया
सिलसिला टूटा कहाँ से सोचता भी मैं ही था

सब से अच्छा कह के उस ने मुझ को रुख़्सत कर दिया
जब यहाँ आया तो फिर सब से बुरा भी मैं ही था

वक़्त के मेहराब में जो बे-सबब जलता रहा
रात ने मुझ को बताया वो दिया भी मैं ही था

ख़ुद से मिलने की तमन्ना पर ज़वाल आने के बा'द
वो समझता है कि उस का आइना भी मैं ही था

— Ghulam Mohammad Qasir

More by Ghulam Mohammad Qasir

Other ghazal from the same pen

See all from Ghulam Mohammad Qasir →

Ishaara Shayari

Shers of ishaara.

All Ishaara Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling