चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आए

ख़ुदा हाफ़िज़ कहा बोसा लिया घर से निकल आए

ये सच है हम को भी खोने पड़े कुछ ख़्वाब कुछ रिश्ते
ख़ुशी इस की है लेकिन हल्क़ा-ए-शर से निकल आए

अगर सब सोने वाले मर्द औरत पाक-तीनत थे
तो इतने जानवर किस तरह बिस्तर से निकल आए

दिखाई दे न दे लेकिन हक़ीक़त फिर हक़ीक़त है
अँधेरे रौशनी बन कर समुंदर से निकल आए

— Fuzail Jafri

More by Fuzail Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Fuzail Jafri →

Chaand Shayari

Shers of chaand.

All Chaand Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling