ग़म का मारा कभी न हो कोई

बे-सहारा कभी न हो कोई

जब हर इक शख़्स हो फ़क़त दरिया
जब किनारा कभी न हो कोई

गर कभी हो तो हो फ़क़त तश्बीह
इस्तिआ'रा कभी न हो कोई

क्यूँ भला इस तरह तबीअ'त हो
क्यूँ गवारा कभी न हो कोई

तू कि इक उम्र इंतिज़ार करे
और इशारा कभी न हो कोई

इस क़दर हूँ तही ख़ुदा न करे
जब ख़सारा कभी न हो कोई

— Farhat Abbas Shah

More by Farhat Abbas Shah

Other ghazal from the same pen

See all from Farhat Abbas Shah →

Samundar Shayari

Shers of samundar.

All Samundar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling