दिल में इक शाम सी उतारती है

ख़ामुशी अब मुझे पुकारती है

कैसे वीरान साहिलों की हवा
रेत पर ज़िंदगी गुज़ारती है

तुझ से हम दूर रह नहीं सकते
कोई बेचैनी हम को मारती है

खेलती है मिरे दुखों के साथ
ज़िंदगी किस क़दर शरारती है

है मोहब्बत तो बस मोहब्बत है
जीत जाती है अब या हारती है

रोज़ इक नक़्श को उभारती है
अन-कही रूप कितने धारती है

कारोबारी हैं उस की बातें भी
उस की मुस्कान भी तिजारती है

— Farhat Abbas Shah

More by Farhat Abbas Shah

Other ghazal from the same pen

See all from Farhat Abbas Shah →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling