दिल भी आवारा नज़र आवारा

कट गया सारा सफ़र आवारा

ज़िंदगी भटका हुआ जंगल है
राह बेचैन शजर आवारा

रूह की खिड़की से हम झाँकते हैं
और लगता है नगर आवारा

तुझ को मा'लूम कहाँ होगा कि शब
कैसे करते हैं बसर आवारा

मुझ को मा'लूम है अपने बारे
हूँ बहुत अच्छा मगर आवारा

ये अलग बात कि बस पल-दो-पल
लौट के आते हैं घर आवारा

— Farhat Abbas Shah

More by Farhat Abbas Shah

Other ghazal from the same pen

See all from Farhat Abbas Shah →

Mood Off Shayari

Shers of mood off.

All Mood Off Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling