है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

सच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

देखो अच्छा नहीं ये तुम्हारा चलन ये जवानी के दिन और ये शोख़ियाँ
यूँ न आया करो बाल खोले हुए वर्ना दुनिया में बदनाम हो जाओगे

आज जाओ न बेचैन कर के मुझे जान-ए-जाँ दिल दुखाना बुरी बात है
हम तड़पते रहेंगे यहाँ रात-भर तुम तो आराम की नींद सो जाओगे

पास आओ तो तुम को लगाएँ गले मुस्कुराते हो क्यूँ दूर से देख कर
यूँ ही गुज़रे अगर ये जवानी के दिन हम भी पछताएँगे तुम भी पछताओगे

बे-वफ़ा बे-मुरव्वत है इन की नज़र ये बदल जाएँगे ज़िन्दगी लूट कर
हुस्न वालों से दिल को लगाया अगर ऐ 'फ़ना' देखो बे-मौत मर जाओगे

— Fana Bulandshahri

More by Fana Bulandshahri

Other ghazal from the same pen

See all from Fana Bulandshahri →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling