हिज्र मौजूद है फ़साने में

साँप होता है हर ख़ज़ाने में

रात बिखरी हुई थी बिस्तर पर
कट गई सिलवटें उठाने में

रिज़्क़ ने घर सँभाल रक्खा है इश्क़ रक्खा है सर्द ख़ाने में

रात भी हो गई है दिन जैसी
घर जलाने के शाख़साने में

रोज़ आसेब आते जाते हैं
ऐसा क्या है ग़रीब-ख़ाने में

हो रही है मुलाज़मत 'फ़ैसल'
राएगानी के कार-ख़ाने में

— Faisal Ajmi

More by Faisal Ajmi

Other ghazal from the same pen

See all from Faisal Ajmi →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling