दिल-ए-बर्बाद को छोटा सा मकाँ भी देगा

जब नया ज़ख़्म भरेगा तो निशाँ भी देगा

पहले गुज़रूँगा मैं उम्मीद ओ यक़ीं की रह से
फिर तिरा प्यार मुझे वहम-ओ-गुमाँ भी देगा

पैकर-ए-रंग जो पल भर में बिखर जाएगा
जागती आँखों को ख़्वाबों का जहाँ भी देगा

तुम जलाना मुझे चाहो तो जला दो लेकिन
नख़्ल-ए-ताज़ा जो जलेगा तो धुआँ भी देगा

वक़्त देता है जिन्हें आज खिलौने 'अख़्तर'
उन्हीं अतफ़ाल को कल तीर-ओ-सिनाँ भी देगा

— Ehtisham Akhtar

More by Ehtisham Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Ehtisham Akhtar →

Breakup Motivation Shayari Collection

Shers of breakup motivation shayari collection.

All Breakup Motivation Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling