क़ुदरत ने कितने रंग मिलाएँ हैं साथ साथ

गुलशन के फ़ूल ऐसे बनाएँ हैं साथ साथ

केवल जले नहीं हैं वो पन्ने क़िताब के
नफरत ने फूल भी तो जलाएँ हैं साथ साथ

ये काम महज़ आग कभी कर न पाएगी
सब को पता ही है के हवाएँ हैं साथ साथ

ये बात और है कि वो रिश्ता नहीं बचा
वरना बहुत से राज़ छुपाएँ हैं साथ साथ

— Divy Kamaldhwaj

More by Divy Kamaldhwaj

Other ghazal from the same pen

See all from Divy Kamaldhwaj →

Rose Shayari

Shers of rose.

All Rose Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling