हसीं है शहर तो उजलत में क्यूँँ गुज़र जाएँ

जुनून-ए-शौक़ उसे भी निहाल कर जाएँ

ये और बात कि हम को नज़र नहीं आए
मगर वो साथ ही रहता है हम जिधर जाएँ

हयात-ए-इश्क़ का मक़्सूद बन गई आख़िर
ये आरज़ू कि तिरा नाम ले के मर जाएँ

ये राह-ए-इश्क़ है आख़िर कोई मज़ाक़ नहीं
सऊबतों से जो घबरा गए हों घर जाएँ

पहुँच के मंज़िल-ए-मक़्सूद पर ही दम लेंगे
कि चल पड़े हैं तो किस मुँह से लौट कर जाएँ

— Dil Ayubi

More by Dil Ayubi

Other ghazal from the same pen

See all from Dil Ayubi →

Gaon Shayari

Shers of gaon.

All Gaon Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling