इस तरह कर गया दिल को मिरे वीराँ कोई

न तमन्ना कोई बाक़ी है न अरमाँ कोई

हर कली में है तिरे हुस्न-ए-दिल-आरा की नुमूद
अब के दामन ही बचेगा न गिरेबाँ कोई

मय-चकाँ लब नज़र आवारा निगाहें गुस्ताख़
यूँ मिरे पहलू से उठा है ग़ज़ल-ख़्वाँ कोई

ज़ुल्फ़ बरहम है दिल आशुफ़्ता सबा आवारा
ख़्वाब-ए-हस्ती सा नहीं ख़्वाब परेशाँ कोई

नग़्मा-ए-दर्द से हो जाता है आलम मामूर
इस तरह छेड़ता है तार-ए-रग-ए-जाँ कोई

— Chiragh Hasan Hasrat

More by Chiragh Hasan Hasrat

Other ghazal from the same pen

See all from Chiragh Hasan Hasrat →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling