कर लिया दिन में काम आठ से पाँच

अब चले दौर-ए-जाम आठ से पाँच

चाँद है और आसमान है साफ़
रहिए बाला-ए-बाम आठ से पाँच

अब तो हम बन गए हैं एक मशीन
अब हमारा है नाम आठ से पाँच

शे'र क्या शाइ'री के बारे में
सोचना भी हराम आठ से पाँच

कुछ ख़रीदें तो भाव पाँच के आठ
और बेचें तो दाम आठ से पाँच

वो मिले भी तो बस ये पूछेंगे
कुछ मिला काम-वाम आठ से पाँच

सोहबत-ए-अहल-ए-ज़ौक़ है 'बासिर'
अब सुनाओ कलाम आठ से पाँच

— Basir Sultan Kazmi

More by Basir Sultan Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Basir Sultan Kazmi →

Raushni Shayari

Shers of raushni.

All Raushni Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling