जिन दिनों ग़म ज़ियादा होता है

आँख में नम ज़ियादा होता है

दर्द दिल का भी कोई ठीक नहीं
ख़ुद-ब-ख़ुद कम ज़ियादा होता है

कुछ तो हस्सास हम ज़ियादा हैं
कुछ वो बरहम ज़ियादा होता है

सब से पहले उन्हें झुकाते हैं
जिन में दम-ख़म ज़ियादा होता है

क़ैस पर ज़ुल्म तो हुआ 'बासिर'
फिर भी मातम ज़ियादा होता है

— Basir Sultan Kazmi

More by Basir Sultan Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Basir Sultan Kazmi →

Heartfelt Aah Shayari

Shers of heartfelt aah.

All Heartfelt Aah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling