बादल है और फूल खिले हैं सभी तरफ़

कहता है दिल कि आज निकल जा किसी तरफ़

तेवर बहुत ख़राब थे सुनते हैं कल तिरे
अच्छा हुआ कि हम ने न देखा तिरी तरफ़

जब भी मिले हम उन से उन्हों ने यही कहा
बस आज आने वाले थे हम आप की तरफ़

ऐ दिल ये धड़कनें तिरी मामूल की नहीं
लगता है आ रहा है वो फ़ित्ना इसी तरफ़

ख़ुश था कि चार नेकियाँ हैं जम्अ' उस के पास
निकले गुनाह बीसियों उल्टा मिरी तरफ़

'बासिर' अदू से हम तो यूँही बद-गुमाँ रहे
था उन का इल्तिफ़ात किसी और ही तरफ़

— Basir Sultan Kazmi

More by Basir Sultan Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Basir Sultan Kazmi →

Rose Shayari

Shers of rose.

All Rose Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling