सुनसान रास्तों से सवारी न आएगी

अब धूल से अटी हुई लारी न आएगी

छप्पर के चाए-ख़ाने भी अब ऊँघने लगे
पैदल चलो कि कोई सवारी न आएगी

तहरीर ओ गुफ़्तुगू में किसे ढूँडते हैं लोग
तस्वीर में भी शक्ल हमारी न आएगी

सर पर ज़मीन ले के हवाओं के साथ जा
आहिस्ता चलने वाले की बारी न आएगी

पहचान अपनी हम ने मिटाई है इस तरह
बच्चों में कोई बात हमारी न आएगी

— Bashir Badr

More by Bashir Badr

Other ghazal from the same pen

See all from Bashir Badr →

Beautiful Tasveer Shayari

Shers of beautiful tasveer.

All Beautiful Tasveer Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling