सद-रश्क-ए-अंजुमन हैं ये तन्हाइयाँ मिरी

सूरज मिरा सितारे मिरे कहकशाँ मिरी

माना कि क़हक़हे नहीं मेरे नसीब में
सरमाया-ए-नशात है आह-ओ-फ़ुग़ाँ मिरी

हर तल्ख़ तजरबे ने कहा हँस के मुझ से यूँ
आएँगी काम तेरे यही तल्ख़ियाँ मिरी

रंग-ए-बहार रंग-ए-ग़ज़ल रंग-ए-ख़ून-ए-दिल
डूबी हर एक रंग में है दास्ताँ मिरी

झुकता नहीं ये सर किसी सरकश के सामने
पाइंदा बाद-ए-रिफ़अत-ए-फ़िक्र-ए-जवाँ मिरी

तूफ़ान-ओ-इंक़लाब के अफ़्साने बन गए
उल्टा असर दिखा गईं ख़ामोशियाँ मिरी

जब 'ताहिरा' मिलेगा न नेमुल-बदल मिरा
याद आएँगी ज़माने को तब ख़ूबियाँ मिरी

— Bano Tahira Sayeed

More by Bano Tahira Sayeed

Other ghazal from the same pen

See all from Bano Tahira Sayeed →

Diversity Shayari Collection

Shers of diversity shayari collection.

All Diversity Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling